ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में श्रीलंका के डिगाना में आयोजित थर्ड साउथ एशिया जू-जित्सु चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले नमन मेहरा को सम्मानित किया गया।

बाराही कॉलोनी, हल्द्वानी निवासी नमन मेहरा, जो पूर्व सैनिक खुशाल सिंह मेहरा के पुत्र हैं, ने 11 और 12 अप्रैल 2026 को आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने नमन मेहरा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ी आर्मी हमेशा प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करती रहेगी।

सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर, नगर अध्यक्ष कविता जीना, आदित्य जीना, गीता बिष्ट, हरेंद्र राणा, सुनीता, प्रदीप रौतेला, बसंत बिष्ट, हेमा कांडपाल, साक्षी, नव्या, अंजू पांडेय, सोनम कुमारी, लाल सिंह, मोहन सिंह, सुजान सिंह और चिन्मय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने नमन मेहरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें :  प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिश

You missed

error: Content is protected !!