ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं क्षेत्र में श्रमिक–प्रबंधन विवाद का समाधान, कार्य पुनः शुरू

लालकुआं। हलदुचौड  स्थित निजी कंपनी मदरसन में 20 अप्रैल से श्रमिकों और प्रबंधन के बीच उत्पन्न विवाद अब सुलझ गया है। इस संबंध में 20 अप्रैल को श्रमिकों और प्रबंधन के बीच वार्ता आयोजित की गई थी, जिसमें श्रम विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विवाद के समाधान के लिए 21 अप्रैल को पुनः बैठक आयोजित की गई। सकारात्मक संवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई, जिसके चलते श्रमिक दोबारा अपने काम पर लौट आए हैं।

फिलहाल कंपनी में कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में पेट्रोल संकट से हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें, सड़क पर लगा जाम
error: Content is protected !!