ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बंद कमरे से धुआं उठने पर मचा हड़कंप, अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला युवक का शव,चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया 

भीमताल। भवाली के वार्ड नंबर 03 रेहड़ क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के बंद कमरे से धुआं उठता देखा गया। संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर एक युवक बिस्तर पर पड़ा मिला, जिसे तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से दोपहर 12:53 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मान सिंह (36 वर्ष) निवासी नेपाल के रूप में हुई है, जो रेहड़ क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहा था।

घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मौत के कारणों की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर की पुष्पा कुमारी बनीं एसआईआर कार्य 100% पूरा करने वाली पहली बीएलओ, 1700 फॉर्म भरकर बनाया रिकॉर्ड
error: Content is protected !!