ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल (नैनीताल)। धारी विकासखंड में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

बबियाड-दुदुली मोटर मार्ग पर हल्द्वानी की ओर जा रही एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में दुदुली निवासी लता देवी (40) पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा और अम्दौं निवासी हरीश चंद्र बेलवाल (52) पुत्र भैरव दत्त बेलवाल की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं वाहन चालक कमल शर्मा (23), नेहा बेलवाल (17), सुभाष बेलवाल (13) और दिनेश चंद्र शर्मा (48) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
धारी के प्रभारी एसडीएम नवाजिश खलीक ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में एमआईईटी कुमाऊँ का बिजनेस समिट संपन्न, युवाओं में दिखा नवाचार का उत्साह
error: Content is protected !!