ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। स्वर्गीय  रेखा जोशी की स्मृति में सामाजिक सरोकार निभाते हुए जरूर केयर फाउंडेशन द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नयागांव लछमपुर में मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन 2 मई 2026 को किया गया, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को लिखित सामग्री के दो-दो सेट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र जोशी सहित त्रिलोक चंद्र, भागीरथी सैमिया, अब्दुल रहीम, प्रमोद, डिकर सिंह पडियार (पूर्व जिला मंत्री, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, नैनीताल), फाउंडेशन की मुख्य निदेशक प्रियंका जोशी, निदेशक आदित्य जोशी, गिरीश चंद्र पांडे, लक्ष्मीकांत, प. सगोला, हेमा, कमल तिवारी एवं महेश जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों—अंजलि, गौरव मेहरा, राम लखन, पूजा, उपासना, नेहा आर्या, नेहा शर्मा, प्रियंका, चेतन जोशी एवं नैंसी जोशी—को अध्ययन सामग्री वितरित की गई।

फाउंडेशन द्वारा पिछले तीन वर्षों से स्व. रेखा जोशी की स्मृति में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद और प्रतिभावान छात्रों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके।

यह भी पढ़ें :  फुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशन

You missed

error: Content is protected !!