ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हनुमानजी के आशीर्वाद से तुला समेत 5 राशियों के सभी कार्य पूरे होंगे और धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, मकर समेत 4 राशि वाले लेन-देन का ध्यान रखें! 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज भाग-दौड़ भरा दिन रहेगा लेकिन इससे इच्छित कार्यों की पूर्ति होगी. उच्च मनोबल से कार्य करने की जरूरत है, साथ में किसी भी प्रकार के जोखिम उठाने से आज बचें.

आपकी सूझबूझ और मौके को परखने की प्रवृत्ति आपको नई उपलब्धियों से जोड़ेगी. जॉब के लिए प्रयास सफल रहेंगे लेकिन व्यापार में उतनी ही सतर्कता की आवश्यकता है. संतान पक्ष को लेकर कोई सुखद अनुभव सामने आएगा. रिश्तों में सहजता रहेगी और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. लाभ की स्थितियां बनेगी, वहीं आपके उच्च मनोबल को और सुनियोजित ढंग से कार्य करने की क्षमता की प्रशंसा की जाएगी. जॉब में अनुकूलता रहेगी. वही व्यापार में साझेदारी को लेकर आज सजक रहें. धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और रिश्तों में सहजता आएगी. लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और व्यापारिक विस्तार का दिन रहेगा. हालांकि गर्मी और भागदौड़ की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. आज भाग्य का साथ 65% तक रहेगा. समस्याओं से मुक्ति के लिए मंगलवार का व्रत रखें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी. सूझबूझ और सतर्कता से निर्णय लें. विरोधी आज सक्रिय रहेंगे. लेन-देन और निवेश को लेकर आज सजक रहेंगे. जॉब में नए अनुभव और नए अवसर उत्साहित करेंगे. वहीं जो लोग विदेश से व्यापार कर रहे हैं, उनको अनुकूल सफलता मिलेगी. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे. वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें. भाग्य का साथ 56% तक रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज कार्यों मे बेहतर परिणाम मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए नए स्रोत खुलेंगे. व्यापारिक गतिविधियों में धन के निवेश और सांझे में लिए गए निर्णय पर एक बार पुनः विचार कर आगे बढ़ें. आज नवीन और रचनात्मक ढंग से अपने कार्यों को करने पर लोगों से प्रशंसा प्राप्त कर पाएंगे और अधिक सफल रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी और आपसी मतभेद दूर होंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 62% तक रहेगा. भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं को लेकर आएगा. जॉब में अनुकूलता रहेगी लेकिन वही व्यापारिक विस्तार के लिए आज दिन अनुकूल रहेगी. लोगों से संपर्क बढ़ाएं क्योंकि आज अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का दिन है. इसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा. बस गलत संगत और जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बचें. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. रिश्तों में सहजता रहेगी. भाग्य का साथ 65% से ऊपर ही मिलेगा. आज हनुमान जी का पूजन कर के दिन की शुरुआत करें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता के नए आयाम प्रदान करा सकता है. अपने कार्य पर ध्यान दें और संतुलित मनोबल से आगे बढ़ें. जॉब में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और मान सम्मान में वृद्धि होगी. वही व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं. धन के लेनदेन में सजक रहें. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेगा और अपने से छोटों का ध्यान रखें. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा मां दुर्गा की उपासना कर दिन की शुरुआत करें, भाग्य का साथ 65% तक रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि वाले आज आप जितना प्रयास करेंगे उतना लाभ अर्जित कर पाएंगे. सोचे हुए सभी काम बनेंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में आज प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना पड़ सकता है. वहीं लेन-देन और निवेश में सजकता से निर्णय लें. एकाग्रता से और उच्च मनोबल से अपनी क्षमताओं को बढ़ा पाएंगे. जॉब और व्यापार मे लगभग एक सी ही स्थिती मे रहेंगे. रिश्तों के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा. विरोधी आज आपसे आगे ही रहेंगे. भाग्य का साथ 56% तक रहेगा. हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा. जॉब हो या व्यापार दोनों में ही सतर्कता से कार्य करें. आज जरा सी लापरवाही आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचा सकती है. बड़े निर्णय और परिवर्तन के लिहाज से दिन उत्तम रहने वाला है. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार आएगा. धन लाभ रहेगा लेकिन निवेश को लेकर सोच समझ कर आगे बढ़े.

आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का 59% तक रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए नई संभावनाओं का उदय रहेगा. आपके व्यक्तित्व का प्रभाव आपके काम और उपलब्धियां को बढ़ाने में सहायक रहेगा. जॉब में नए अफसर मिलेंगे. प्लेसमेंट रिलेटेड समस्याएं भी हल होती देख रही है. व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा. आपसी संबंधों में जुड़ाव होगा और गलतफहमियां दूर होंगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों पर ध्यान दें. दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग करें. भाग्य का साथ 70% तक रहेगा. मंगलवार का व्रत रखकर 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों के आज मनचाहे कार्य पूरे होंगे लेकिन थोड़ा सा अधिक परिश्रम और विलंब का सामना करना पड़ सकता है. जॉब मे सामान्य स्थितियां रहेंगी. बस कार्य की निरंतरता को बनाए रखें, वही व्यापार में खर्च बढ़ेंगे. निवेश को लेकर अनुभवी लोगों से सलाह लें. स्वाथ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर है. वहीं सुख मे वृद्धि, रिश्तों मे आपसी सामंजस बढेगा. दाम्पत्य जीवन के लिए समय अनुकूल रहने वाला है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य 58% तक साथ देगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले आज अपने कार्यों को विचारों को री एनालाइज करके ही आगे बढ़ें. अपनी गलतियों को समझ पाएंगे और आज उनको सुधारने के लिए समय अनुकूल रहेगा. धन लाभ और उन्नति के लिए कई मौके मिलेंगे, जिनका लाभ आप उठा पाएंगे. आज जॉब की अपेक्षा व्यापारिक विस्तार को अधिक बल मिलेगा. निवेश और सुख सुविधाओं में वृद्धि रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. वहीं गर्मी की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक आज नई नौकरी की तलाश करेंगे. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 74% तक रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों की आज कार्य क्षमताओं में बढ़ोतरी रहेगी और पुराने सभी अटके कार्य बनेंगे, बस धैर्यता रखें. लोगों की बातों से विचलित हुए बगैर सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ें. विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ होगा और व्यापार में विस्तार के लिए आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है. रिश्तों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और सहजता भी बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 61% तक मिलेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मौसम का कहर: अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
error: Content is protected !!