ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सरकारी नौकरी मिलते ही बदला पत्नी का बर्ताव पति ने की खुदखुशी- कहा इंसाफ न मिले तो अस्थियां’ नाली में बहा देना.

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोहित यादव नाम के एक युवक ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अपने इस कदम के पीछे की वजह बताई।

वीडियो में मोहित यादव ने कहा कि जब तक यह वीडियो लोगों तक पहुंचेगा, तब तक वह इस दुनिया में नहीं रहेगा। उसने दावा किया कि यदि पुरुषों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून होते, तो शायद वह यह कदम नहीं उठाता। मोहित ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर कई वर्षों से मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार, मोहित यादव एक सीमेंट कंपनी में फील्ड इंजीनियर के रूप में कार्यरत था और काम के सिलसिले में नोएडा में रहता था। वहीं उसकी मुलाकात प्रिया नाम की महिला से हुई थी। दोनों करीब सात वर्षों तक रिश्ते में रहे और बाद में परिवार की सहमति से शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद प्रिया का चयन समस्तीपुर में प्राथमिक शिक्षक के रूप में हो गया, जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पत्नी और उसके माता-पिता मोहित पर संपत्ति उनके नाम करने का दबाव बनाते थे और मना करने पर झूठे दहेज मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे। मोहित ने अपने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि उस पर लगातार मानसिक दबाव डाला जा रहा था और उसके साथ जबरन गर्भपात जैसी घटनाएं भी हुईं।

घटना के अनुसार, मोहित ने एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

होटल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 2 मई 2026
error: Content is protected !!