ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून में तेज़ रफ्तार का कहर-युवक को कुचलने के बाद भागने की कोशिश, भीड़ ने पकड़ा!”

देहरादून। कैनाल रोड से एक सनसनीखेज सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने एक मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी युवक मौके से फरार होने की कोशिश करता रहा, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते उसे पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, एक युवक तेज रफ्तार में वर्ना कार चला रहा था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे मौजूद एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

हादसे के तुरंत बाद युवक ने अपने परिजनों को फोन किया। कुछ ही देर में मौके पर पहले BMW X5 और फिर Mahindra Scorpio पहुंची। शुरुआत में युवक को BMW X5 में बैठाकर मौके से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन भीड़ के जमा होने के कारण यह प्रयास नाकाम रहा।

इसके बाद युवक भीड़ का फायदा उठाकर दूसरी ओर से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और वापस घटनास्थल पर ले आए।

इसके बाद युवक भीड़ का फायदा उठाकर दूसरी ओर से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और वापस घटनास्थल पर ले आए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्व. रेखा जोशी की स्मृति में मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित
error: Content is protected !!