ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कालाढूंगी क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां सट्टे के लेनदेन के विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कोटाबाग निवासी जगदीश (17 वर्ष) कथित रूप से सट्टे के लेनदेन के विवाद में उलझ गया था। बताया जा रहा है कि पैसों के दबाव और तनाव के चलते किशोर ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना से पहले मृतक का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी परेशानी और मानसिक दबाव का जिक्र करता दिखाई दे रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने इस पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध सट्टा और जुए का कारोबार चल रहा है, जिसके चलते युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि कोटाबाग क्षेत्र में जुए और सट्टे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है और युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

वहीं, कालाढूंगी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  चित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांग

You missed

error: Content is protected !!