ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

भीमताल। ब्रिटिशकाल में निर्मित भीमताल डैम के निकासी गेटों की मरम्मत का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है।

लंबे समय से लंबित इस कार्य को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत के बाद गति मिली, जिसके चलते केंद्र की विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की थी।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी के अनुसार, डैम पर 7 नए निकासी गेट पहुंच चुके हैं और उन्हें स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निरीक्षण में भाभा अनुसंधान केंद्र, रुड़की की डैम सेफ्टी टीम सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत कार्य के लिए धन स्वीकृत हुआ।

विशेषज्ञों को डैम से हो रहे लीकेज को रोकने में सफलता मिल चुकी है और अब अन्य तकनीकी कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं।

हालांकि, एक गंभीर समस्या अब भी बनी हुई है। डैम में कुल 9 निकासी गेट हैं, जिनमें से मुख्य गेट पिछले 30 वर्षों से जाम और बंद पड़ा है। इसके कारण झील में गाद और मिट्टी जमा हो रही है, जिससे पानी की गुणवत्ता और झील की स्वच्छता प्रभावित हो रही है।

पूरन बृजवासी ने सिंचाई विभाग और डैम निगरानी टीम से मांग की है कि बंद पड़े मुख्य गेट को जल्द खोला जाए और सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि झील की निर्मलता और क्षेत्र की जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!