ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं इतिहास विभाग के डॉ हरदयाल सिंह जलाल की माताजी उर्मिला जलाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, उर्मिला जलाल का चकरपुर में हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग में संपन्न हुआ, जहां परिजनों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस दुखद अवसर पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित डॉ नीलू, डॉ दीपक, डॉ युगल जोशी, डॉ संतोष कुमार, डॉ कुबेर गिनती, डॉ शिवांगी, डॉ अनिल बिष्ट, डॉ दीपिका गोस्वामी, डॉ अशोक कुमार, डॉ भुवन शर्मा और डॉ रितेश साह ने शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके अलावा एलुमनी सेल से जुड़े डॉ बी.एस. कालाकोटी, डॉ उमा मलकानिया, डॉ एस.एस. सामंत, डॉ जी.सी. जोशी, डॉ ज्योति कांडपाल और डॉ मीना पांडे सहित अन्य सदस्यों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा रैली,भीमताल झील में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, नौकाओं पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

You missed

error: Content is protected !!