ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

नैनीताल में युवक की गुमशुदगी के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक कुल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में थाना तल्लीताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को 10 मई 2026 को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व. आनंद सिंह बिष्ट तथा रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व. ललित सिंह बिष्ट निवासी सौड़, मल्लीताल, नैनीताल के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

मामला 23 अप्रैल 2026 का है, जब शौर्य रिसोर्ट भुजियाघाट के जनरल मैनेजर भावेश पांडे ने थाना तल्लीताल में होटल कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय (33) निवासी देवलीखेत, रानीखेत की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दिनेश 22 अप्रैल को छुट्टी लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा और न ही अपने घर पहुंचा।

जांच के दौरान मामला संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने गहन विवेचना शुरू की। इसके बाद 27 अप्रैल को मृतक के भाई बाला दत्त उपाध्याय की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल की टीम ने पहले ही एक आरोपी कमल सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया था। आगे की जांच और साक्ष्यों के आधार पर अब दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हत्या के बाद शव को खाई में फेंक दिया था, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बारिश का कहर: चमोली में बादल फटने से वैली ब्रिज बहा, BRO कर्मचारी लापता; 17 गांवों का संपर्क टूटा

You missed

error: Content is protected !!