ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल की अनूठी पहल।

ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहनों को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल

नैनीताल। वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट और ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच डॉ. मंजूनाथ टीसी ने राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए ईंधन संरक्षण का संदेश दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने बड़े वाहनों के बजाय मोटरसाइकिल से कार्यालय और क्षेत्र भ्रमण कर आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया।

एसएसपी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ईंधन की बचत कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। उन्होंने लोगों से छोटे वाहनों का अधिक उपयोग करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, कार-पूलिंग करने तथा छोटी दूरी के लिए पैदल चलने की अपील की।

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां और जागरूकता भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं। ईंधन संरक्षण न केवल आर्थिक दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

इस पहल के तहत नैनीताल पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नैनीताल पुलिस का संदेश है —

“सुरक्षा, सेवा और राष्ट्रहित — नैनीताल पुलिस सदैव तत्पर।”

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बारिश का कहर: चमोली में बादल फटने से वैली ब्रिज बहा, BRO कर्मचारी लापता; 17 गांवों का संपर्क टूटा
error: Content is protected !!