ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

मेरठ के ‘नीले ड्रम’ की तरह मुंबई के ‘हरे ड्रम’ में भी हो रहे चौंकाने वाले खुलासे, हाथ बांधे,पाइप से पीटा, फिर…

मुंबई के वसई इलाके में 26 वर्षीय इंजीनियर अरबाज मकसूद अली खान की हत्या के मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले अरबाज के हाथ बांधे गए और प्लास्टिक पाइप से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। बाद में उसकी हत्या कर शव को हरे रंग के बड़े ड्रम में भरकर सुनसान नाले में फेंक दिया गया।

मृतक अरबाज मुंब्रा का रहने वाला था और डोंबिवली की एक रियल एस्टेट कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करता था। 3 अप्रैल को वह घर से काम के सिलसिले में दादर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने काफी तलाश के बाद मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने अरबाज के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन खंगाली। उसकी आखिरी लोकेशन वसई इलाके में मिली।

इसी दौरान पुलिस को पता चला कि उसकी कथित गर्लफ्रेंड महजबीन शेख का मोबाइल भी उसी इलाके में एक्टिव था। शक के आधार पर पुलिस ने महजबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शुरुआत में महजबीन पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की साजिश का खुलासा कर दिया।

पुलिस के अनुसार महजबीन ने अपने पति हसन, भाई तारिक शेख और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर अरबाज की हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों का मकसद अरबाज से पैसे ऐंठना था। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बड़े हरे ड्रम में भरकर सुनसान नाले में फेंक दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला का पति और उसका साथी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भीषण अग्निकांड: मां नैना देवी मंदिर के पास तीन दुकानों में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, वीडियो...

You missed

error: Content is protected !!