ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

लालकुआं में दिनदहाड़े बड़ी वारदात: मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पार, क्षेत्र में हड़कंप

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिंदुखत्ता के तिवारी नगर चित्रकूट में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। बेखौफ चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब साढ़े 11 तोला सोने के जेवरात और 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार तिवारी नगर चित्रकूट नंबर-14 निवासी खड़क सिंह कोठारी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं और वर्तमान में विदेश में हैं। घर पर उनकी पत्नी चंद्रा कोठारी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। परिवार का दूसरा मकान घोड़ानाला क्षेत्र में है, जहां उनके बुजुर्ग सास-ससुर रहते हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे चंद्रा कोठारी बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर घोड़ानाला स्थित मकान में सास-ससुर की देखभाल और खाना बनाने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया।

चोर घर के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे साढ़े 11 तोला सोने के जेवर और 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

शाम को जब चंद्रा कोठारी बच्चों के साथ वापस घर लौटीं तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी और कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सीओ हल्द्वानी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें :  अंडर-14 सिक्स-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड टीम ने दर्ज की जीत

You missed

error: Content is protected !!