ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

3.5 करोड़ से ज्यादा का सट्टा, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग,हल्द्वानी में IPL सट्टे का बड़ा खुलासा

हल्द्वानी।  पुलिस को आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर ऑनलाइन ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, देश में कई बड़ी सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद यह गैंग सक्रिय हुआ और आरोपियों ने अपनी अलग ऐप तैयार कर लोगों को सट्टा खिलाना शुरू कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि लेन-देन का कुछ हिस्सा डिजिटल माध्यम से किया जा रहा था, जबकि कई हिसाब-किताब रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये तक का सट्टा संचालित कर रहा था। जांच में अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक के सट्टे का खुलासा हुआ है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और 51 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब सट्टा संचालित करने वालों के साथ-साथ सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं, गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : मयंक बिष्ट बने पहाड़ की मधुर आवाज, भजनों से भक्तों को कर रहे मंत्रमुग्ध
error: Content is protected !!