ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में व्यापारियों का बड़ा सम्मेलन, नए सदस्यों का हुआ स्वागत,व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, सदस्यता अभियान शुरू

हल्द्वानी। सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड द्वारा एक आम सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए करीब 120 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा। सभा में व्यापारियों की समस्याओं, स्थानीय व्यापार को मजबूत करने और व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि दीपक बलूटिया ने व्यापारियों के हितों के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं विशिष्ट अतिथि दीपक ढौंडियाल ने व्यापार में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर अपने विचार साझा किए।

संगठन अध्यक्ष तरूण वानखेड़े ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार कर रहा है और समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण समेत विभिन्न क्षेत्रों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया।

महामंत्री भुवन भट्ट ने स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और व्यापार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर नई बहस, अधिवक्ता संघ जाएगा सुप्रीम कोर्ट; हल्द्वानी स्थानांतरण की तैयारियां तेज

You missed

error: Content is protected !!