ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मंजुनाथ टीसी द्वारा  पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 43 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची में हल्द्वानी, रामनगर, भवाली, मुक्तेश्वर, काठगोदाम, लालकुआं, मुखानी और तल्लीताल समेत कई महत्वपूर्ण कोतवाली व चौकियों में बदलाव किए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार रहे

निरीक्षक पूरन राम आगरी को प्रभारी सीसीटीएनएस से प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया।

उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता को काठगोदाम कोतवाली भेजा गया।

महिला उपनिरीक्षक राधिका भण्डारी को मंगोली चौकी से मुजियाघाट चौकी की जिम्मेदारी मिली।

महिला उपनिरीक्षक बबीता को लामाचौड़ चौकी प्रभारी बनाया गया।

उपनिरीक्षक वीरेन्द्र चन्द को आरटीओ चौकी से नई जिम्मेदारी दी गई।

उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार को मल्लीताल क्षेत्र में हाईकोर्ट चौकी प्रभारी बनाया गया।

उपनिरीक्षक प्रेमराम विश्वकर्मा को बनभूलपुरा कोतवाली भेजा गया।

उपनिरीक्षक जगवीर सिंह को कैंचीधाम चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया।

उपनिरीक्षक विजय कुमार को रामनगर क्षेत्र की छोई चौकी की जिम्मेदारी दी गई।

उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत को खैरना चौकी प्रभारी बनाया गया।

उपनिरीक्षक अर्जुन गोस्वामी को मुखानी थाना भेजा गया।

उपनिरीक्षक शंकर नयाल को ओखलकांडा चौकी प्रभारी बनाया गया।

उपनिरीक्षक जोगेन्द्र यादव को दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी को राजपुरा चौकी प्रभारी बनाया गया।

उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी को भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया।

उपनिरीक्षक अरुण सिंह राणा को काठगोदाम कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया।

महिला उपनिरीक्षकों को भी मिली नई जिम्मेदारियां

महिला उपनिरीक्षक खष्टी देवी को खेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया।

महिला उपनिरीक्षक मंदाकिनी राणा को मुक्तेश्वर कोतवाली भेजा गया।

महिला उपनिरीक्षक लता बिष्ट को तल्लीताल कोतवाली में तैनाती मिली।

महिला उपनिरीक्षक सुष्मिता राणा को मुखानी थाना भेजा गया।

महिला उपनिरीक्षक रेनू को बनभूलपुरा कोतवाली भेजा गया।

महिला उपनिरीक्षक मनीषा बिष्ट को मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी बनाया गया।

महिला उपनिरीक्षक ज्योति कोरंगा को एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुँवर को सम्मन सेल प्रभारी एवं एएचटीयू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

कई चौकियों और थानों में नई नियुक्तियां

इसके अलावा रामगढ़, बिन्दुखत्ता, धारी, मालधनचौड़, हीरानगर, क्वारब, हल्दूचौड़, राजपुरा और मंगल पड़ाव जैसी महत्वपूर्ण चौकियों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 मई 2026
error: Content is protected !!