ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार्य कर रही संस्था आशा फाउंडेशन द्वारा डीएसबी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र एवं आंतरिक शिकायत समिति कुमाऊं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में छात्राओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं, स्तन कैंसर एवं बच्चेदानी के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। संस्था की अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि किसी भी जागरूकता अभियान में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है, क्योंकि आज के समय में कैंसर जैसी बीमारियां युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही हैं।

उन्होंने बताया कि आशा फाउंडेशन लगातार गांव-गांव जाकर महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है। अब तक उत्तराखंड के करीब 45 गांवों में अभियान चलाकर लगभग 6500 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा चुका है।

कार्यक्रम में बाजार में मिलने वाले सैनिटरी पैड्स से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और उनके दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई। इसी क्रम में कॉलेज परिसर में इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड्स के सुरक्षित निस्तारण के लिए फाउंडेशन की ओर से इंसीनरेटर भी लगाया गया।

आशा शर्मा ने reusable कपड़े के पैड्स के उपयोग को बढ़ावा देते हुए कहा कि इन्हें करीब दो साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान 100 छात्राओं को reusable पैड्स वितरित किए गए।

डीएसबी कॉलेज की डायरेक्टर प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव निश्चल शर्मा, फाउंडर मेंबर नीलू एल्हंस, बच्ची सिंह नेगी सहित कई सदस्य मौजूद रहे। वहीं कॉलेज की ओर से प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. किरण पंत समेत विभिन्न विभागों के प्रोफेसर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में आशा शर्मा एवं अन्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

छात्राओं ने कहा कि पहली बार माहवारी और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर इतनी खुलकर चर्चा हुई, जिससे उन्हें काफी जानकारी और आत्मविश्वास मिला।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : हाई स्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

You missed

error: Content is protected !!