ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। हत्या के मामले में नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को वादिनी सुमन देवी ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि होशियार सिंह भंडारी, दर्शन जोशी, कमल भट्ट, विशाल तथा काशीपुर के कुछ ठेकेदारों ने उनके पति का अपहरण कर मारपीट और गाली-गलौज की, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 160/2026 धारा 103(1), 140(3), 115(2) एवं 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। जांच में होशियार सिंह और विशाल सैनी की संलिप्तता सामने आने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच जारी है और जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी:

होशियार सिंह भण्डारी (44 वर्ष), निवासी गोवाईपानी, सल्ट अल्मोड़ा, हाल निवासी घासमंडी बिजलीघर, रामनगर।

विशाल सैनी (26 वर्ष), निवासी भवानीपुर सलिया, गेबुआ कालाढूंगी, नैनीताल।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डिजिटल पुलिसिंग पर एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. का फोकस, साइबर अपराध में एफआईआर अनिवार्य; 29 पुलिसकर्मी सम्मानित
error: Content is protected !!