ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी/नैनीताल। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन नयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी तड़के सुबह से ही फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण, पेट्रोलिंग और रूट मार्च किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता और नमाजियों के साथ शालीन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए, ताकि त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

एसपी नैनीताल, एसपी सिटी हल्द्वानी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का फोकस बकरीद को भाईचारे और सौहार्द के माहौल में सकुशल संपन्न कराने पर है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : चकलुवा के रतनपुर गांव में बाघ का आतंक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.