ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण गर्मी के बीच प्रशासन अलर्ट, वाशिंग सेंटर व निर्माण कार्य पर 20 जून तक रोक

हल्द्वानी। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और जल संकट की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

पानी की बढ़ती मांग और बारिश नहीं होने से जल स्रोतों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन ने कई सख्त कदम उठाए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने बताया कि मई और जून का महीना पानी की उपलब्धता के लिहाज से बेहद संवेदनशील होता है। इस दौरान लोगों की पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है, जबकि बारिश कम होने से जल संकट गहराने लगता है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी कार सर्विस सेंटरों को तत्काल प्रभाव से गाड़ियों की धुलाई बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा निजी निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है। प्रशासन के आदेशानुसार अब 20 जून तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।

निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष निगरानी टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार निरीक्षण करेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने लोगों से पानी की बचत करने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में जल संरक्षण बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा बचाया गया थोड़ा-थोड़ा पानी किसी जरूरतमंद परिवार की प्यास बुझाने में सहायक हो सकता है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अगस्त, 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.