ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी के कोटाबाग में पुतला दहन की राजनीति ने पकड़ा तूल। कांग्रेस ने कहा भाजपा ने अपनी नाकामी का पुतला फूंका।

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। मिशन 2027 से पहले कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। दो दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किए जाने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कालाढूंगी में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर तुच्छ राजनीति और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का नहीं बल्कि अपनी ही सरकार की नाकामी का पुतला जलाया है। उन्होंने कहा कि विधायक भाजपा के हैं, सरकार भाजपा की है, फिर भी पुतला दहन कर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। तिवारी ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों और अधूरे विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष बिष्ट ने कहा कि कोटाबाग में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, डिग्री कॉलेज, अस्पताल, पॉलिटेक्निक और इंटर कॉलेज जैसे संस्थान कांग्रेस सरकारों की देन हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा ने क्षेत्र के विकास के लिए अब तक क्या किया है।

इस दौरान कोटाबाग ब्लॉक के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप तड़ीयाल, ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहर आर्य और ग्राम प्रधान हेमू पडलिया ने भी भाजपा पर जनता को गुमराह करने और विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा सरकार को 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता करारा जवाब देगी।

यह भी पढ़ें :  तरूण हिमालय इंटर कॉलेज को मिले नए प्रधानाचार्य, त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने संभाला कार्यभार

You missed

error: Content is protected !!