ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।  नशा मुक्ति केंद्र में शुक्रवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, सीओ सिटी और एसीएमओ ने केंद्र की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। टीम ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा मानकों तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

अधिकारियों ने केंद्र में भर्ती मरीजों के सत्यापन, रिकॉर्ड संधारण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ अनियमितताएं और कमियां सामने आने पर अधिकारियों ने केंद्र संचालकों को उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

एसीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में मिली कमियों को सुधारने के लिए केंद्र प्रबंधन को निर्धारित समय सीमा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय के भीतर आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों में पारदर्शिता, सुरक्षा और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा में ऐतिहासिक बगवाल मेले का आगाज, 28 अगस्त को होगा पत्थरों का पारंपरिक युद्ध
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.