ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

ओखलकांडा के कुणाल बोहरा बने अग्निवीर प्रशिक्षण के ओवरऑल बेस्ट कैडेट

नैनीताल। ओखलकांडा क्षेत्र के ग्राम तल्ला ओखलकांडा (नौलिगाड़) निवासी कुणाल सिंह बोहरा ने भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर “ओवरऑल बेस्ट कैडेट” का प्रतिष्ठित मेडल हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

कुणाल बोहरा ने महार रेजीमेंट के प्रशिक्षण केंद्र, सागर (मध्य प्रदेश) में आयोजित सैन्य प्रशिक्षण के दौरान 951 अग्निवीर कैडेट्स के बीच शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समग्र प्रदर्शन के आधार पर यह सम्मान प्राप्त किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की।

कुणाल, स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह बोहरा (पूर्व ग्राम प्रधान) एवं श्रीमती देवकी देवी के पौत्र हैं। उनके पिता तारा सिंह बोहरा भारतीय सेना की ईएमई रेजीमेंट से सेवानिवृत्त सैनिक हैं, जबकि माता श्रीमती गीता बोहरा गृहिणी हैं। सैन्य सेवा की पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कुणाल ने यह सम्मान अर्जित कर परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वह एनसीसी कैडेट भी रह चुके हैं।

उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के पूर्व सैनिक संगठनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। क्षेत्रवासियों ने कुणाल की उपलब्धि को ओखलकांडा और पूरे नैनीताल जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, पर्यटन स्वरोजगार से बने आत्मनिर्भर

You missed

error: Content is protected !!