ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी चिकित्सालय के निकट स्थित मेडिकल स्टोरों पर शनिवार को प्रशासन, पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी दी।

उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी तथा औषधि एवं चिकित्सा विभाग की टीम ने शुभ मेडिकल स्टोर और रेहमान मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रेहमान मेडिकल स्टोर में प्रिस्क्रिप्शन फाइल एवं रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाए गए। साथ ही प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं थे और कई आवश्यक अभिलेख भी अपूर्ण मिले।

निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति पाए जाने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने तत्काल प्रभाव से प्रतिष्ठान के औषधि क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी। संयुक्त टीम ने दोनों मेडिकल स्टोरों में दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेख, नियंत्रित औषधियों के रख-रखाव, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों तथा औषधि विक्रय से जुड़े नियमों की विस्तार से जांच की।

अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अभिलेख अद्यतन करने और पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

औषधियों का विक्रय केवल निर्धारित मानकों और वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद

You missed

error: Content is protected !!