बेटियों का रहा दबदबा, SDM और CO जैसे अहम पदों पर महिलाओं ने दर्ज की शानदार सफलता

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पीसीएस परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न विभागों के कुल 182 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग द्वारा जारी अंतिम चयन सूची में इस बार महिला अभ्यर्थियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

प्रदेश में रुद्रपुर की जसमीत कौर ने प्रथम स्थान हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है, जबकि हल्द्वानी की वर्षा जोशी ने दूसरी रैंक प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

परिणामों में महिलाओं की मजबूत उपस्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डिप्टी कलेक्टर (SDM) के 9 पदों में से 4 तथा पुलिस उपाधीक्षक (CO) के 10 पदों में से 5 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है।

डिप्टी कलेक्टर पद के लिए जसमीत कौर, वर्षा जोशी, आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियान, विरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी का चयन हुआ है।

पुलिस उपाधीक्षक (CO) पद पर अदिति पुनेठा, ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद्र रमोला, संदीप कुमार सिंह पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी ने सफलता प्राप्त की है। वहीं जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के पदों पर अरुणिम रावत, पार्थ पांडेय, नागेश शुक्ला, मनमोहन गुसाईं और प्रियंका पांडेय का चयन हुआ है।

अन्य महत्वपूर्ण पदों में एआरटीओ के लिए विनय कुमार आर्य तथा जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर अभिषेक कंडारी का चयन हुआ है। कोषाधिकारी पद पर अदिति जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा तितिक्षा जोशी, कमलदीप सिंह पिलखवाल, प्रमोद सती, कृतिका कुलश्री, एनी जोशी, प्रभाकर सिंह परमार, ज्योति बोहरा, सपना चनालिया, ऋतु बिष्ट, बबीता लोवियाल, अंबरीश प्रसाद नौटियाल, अपूर्वा थपलियाल और रविंद्र सिंह तोमर भी चयनित हुए हैं।

उप शिक्षा अधिकारी, स्टाफ ऑफिसर और विधि अधिकारी के कुल 58 पदों पर चयन हुआ है, जिसमें बिनीता रावत शीर्ष स्थान पर रहीं। सहायक आयुक्त राज्यकर के 16 पदों में आस्था अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राज्य कर अधिकारी के 53 पदों पर विपिन सिंह टॉपर रहे।

सहायक नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 के सात पदों पर अंकुर पंत, गौरव रावत, प्रशांत पांडेय, अंजलि चंद, सुनाक्षी रावत, ललित कुमार और सुनील सिंह महार का चयन हुआ है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में परिवीक्षा अधिकारी पद पर अंशुमान अवस्थी तथा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के पदों पर श्रुति चंद, श्रेया, विभु मिश्रा, प्रद्युम्न चौहान, विशाल सैनी और स्वरण लता चयनित हुए हैं।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में सीएम धामी के दौरे से पहले भोला भट्ट का हमला, बोले- चुनावी समय में याद आ रही जनता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.