हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के मल्ला प्लाट दमुवाढूँगा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते 24 वर्षीय गर्भवती महिला ने घर के भीतर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहे छह माह के शिशु की भी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मल्ला प्लाट दमुवाढूँगा निवासी संतोष कुमार की पत्नी मनीषा देवी (24) ने सोमवार शाम अपने घर में फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजन तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर हल्द्वानी के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मनीषा छह माह की गर्भवती थीं।
मनीषा की शादी करीब चार वर्ष पूर्व संतोष कुमार से हुई थी। संतोष एक रेस्टोरेंट में कार्यरत है। दंपति की ढाई वर्ष की एक बेटी भी है, जिसके सिर से अब मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला मानसिक तनाव में थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने मामले

