ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में 18 और नेताओं को मिला दायित्व, धामी सरकार ने जारी किए नियुक्ति आदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न निगमों, परिषदों और समितियों में दायित्व देने का सिलसिला जारी रखते हुए 18 और नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शासन ने इसके संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

नई सूची के अनुसार चंपावत के हुकम सिंह कुंवर को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि देहरादून के आचार्य संतोष खंडूड़ी को जनसंख्या विश्लेषण समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा नैनीताल के देवेंद्र सिंह ढैला को उत्तराखंड बागवानी परिषद, हरिद्वार के नितिन गौतम को ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद, ऊधम सिंह नगर की मोहिनी पोखरिया को राज्य स्तरीय सतर्कता समिति, रामपाल को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, चंपावत के मनोज कालाकोटी को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग तथा नैनीताल के हरीश चंद्र पांडे को सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

चंपावत के सुभाष बगौली को पर्यटन विकास परिषद में सतत पर्यटन सलाहकार तथा चमोली के माधव सेमवाल को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) में सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, देहरादून के मोहित शर्मा, डॉ. रणवीर सिंह, पारस गोयल, विशाल गुप्ता और ऋतु मित्रा को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का गैर सरकारी निदेशक बनाया गया है।

इसके साथ ही ऊधम सिंह नगर के पुष्कर सिंह कोश्यारी, बागेश्वर के दयाल सिंह और चंपावत के रोहित बिष्ट को कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) में गैर सरकारी निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार के इस फैसले को संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं को जिम्मेदारी देकर उनके अनुभव का लाभ विभिन्न संस्थाओं में लेने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  'हिलांश किचन' से बदली महिलाओं की तकदीर, पहाड़ के स्वाद ने दिलाई नई पहचान; सालाना 6–7 लाख की आय

You missed

error: Content is protected !!