ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी: गन्ने के खेतों में छिपा तेंदुआ, बेरीपड़ाव क्षेत्र में दहशत; ड्रोन से सर्च के बाद भी नहीं आया पकड़ में, रातभर गश्त करेगी वन विभाग की टीम, वीडियो…सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मनहल्द्वानी में यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर फूंके प्रतीकात्मक पुतलेनैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग पर भारी मलबा, पुलिस की तत्परता से समय रहते बहाल हुआ यातायात; बड़ा जाम टलानैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा

हल्द्वानी। वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे ने उत्तराखंड सरकार द्वारा उपाध्यक्ष, सिंचाई सलाहकार समिति का दायित्व मिलने के बाद सोमवार को सिंचाई विभाग कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद हरीश पांडे ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

मीडिया से बातचीत में हरीश पांडे ने कहा कि उन्हें विभिन्न दायित्वों पर कार्य करने का लंबा अनुभव है और वह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी समेत पूरे क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना से क्षेत्र को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही सिंचाई विभाग के अधीन आने वाले गौला बैराज के सौंदर्यीकरण और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

हरीश पांडे ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए विभाग और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके।

उन्होंने भरोसा जताया कि सभी संबंधित विभागों के सहयोग से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.