ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

37 करोड़ की लागत से बन रहे 19 किमी लंबे बायपास का निरीक्षण, 15 जून मेले की तैयारियों और पार्किंग व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

नैनीताल/कैंचीधाम। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद Ajay Bhatt ने गुरुवार को सैनिटोरियम-रातीघाट (कैंची) बायपास मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर वैली ब्रिज का फीता काटकर शुभारंभ किया। 19 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण बायपास मार्ग के निर्माण के लिए शासन द्वारा 37 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बायपास मार्ग के निर्माण से कैंचीधाम क्षेत्र में लगने वाले लंबे जाम से काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से अल्मोड़ा, बागेश्वर, कर्णप्रयाग और पिथौरागढ़ की ओर आने-जाने वाले पर्यटकों तथा आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि मार्ग के अधिकांश हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष भाग में डामरीकरण का कार्य किया जाना है। मानसून और संभावित बारिश को देखते हुए मार्ग पर पोकलैंड तथा जेसीबी मशीनों की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद ने आगामी 15 जून को कैंचीधाम में आयोजित होने वाले मेले के मद्देनजर पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं में आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से मेले का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक Sarita Arya, दर्जा राज्य मंत्री Naveen Verma, भावना मेहरा, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मसत्तू, अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  कूटा ने जगत सिंह रावत के निधन पर जताया शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

You missed

error: Content is protected !!