ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने EVM मशीन हटाकर बैलेट पेपर से मतदान कराने को लेकर CJI को भेजा ज्ञापन

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। कोटाबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को EVM के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए तहसीलदार कालाढूंगी के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि समय-समय पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठते रहे हैं, जिससे आम जनता के बीच मतदान प्रक्रिया को लेकर संशय की स्थिति बनी रहती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष पांडे ने आरोप लगाया कि EVM के माध्यम से मतदान कराकर भाजपा सरकार वोटों की चोरी करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए EVM मशीनों को हटाकर बैलेट पेपर से मतदान कराया जाना चाहिए।

संतोष पांडे ने सभी क्षेत्रीय और विपक्षी दलों से भी अपील की कि जब तक बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे चुनावी प्रक्रिया का बहिष्कार करते हुए अपना नामांकन दाखिल न करें।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की तथा ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर विचार करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में बड़ा हादसा टला:अनियंत्रित टैंकर ने दो महिलाओं को कुचला, एक की टांग बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हायर सेंटर रेफर
error: Content is protected !!