कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राहुल गाँधी का जन्मदिन ।
रिपोर्टर – नीरज तिवारी
कालाढूंगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को कालाढूंगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए और मिठाइयों का वितरण किया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “जननायक राहुल गांधी” जैसे नारों के साथ उनके जन्मदिन का उत्सव मनाया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा कि राहुल गांधी देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में राहुल गांधी के विचारों और नेतृत्व से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने मिलकर जन्मदिन समारोह को उत्साहपूर्वक मनाया।


