ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी द्वारा तल्ली बमोरी स्थित एक बैंकट हॉल में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा ने अपने संदेश में सभी बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों के स्वस्थ, निरोगी और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक दीपक पांडे का विशेष योगदान रहा। योग सत्र का संचालन शशांक भारद्वाज एवं अनिल त्रिपाठी द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम में हेम पांडे, सुशील कुमार अग्रवाल, अनिल त्रिपाठी, शशांक भारद्वाज, सी.एस. जोशी, देवेश जोशी, गिरधर रावत, साधना जोशी, शीतल, मनोज दर्मवाल, विनोद सनवाल, नीरज कुमार, मनोज बिष्ट सहित अनेक बैंक कर्मी एवं ग्राहक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी.डी. नैनवाल ने किया।

योग दिवस के इस आयोजन ने सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए योग को नियमित जीवनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें :  Youngest Producer Kartik Paliwal Embarks on Sacred Kanwar Yatra from Haridwar to Maneshwar Mahadev
error: Content is protected !!