ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज बिष्ट ने सोमवार को नैनीताल स्थित लोकभवन में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान महापौर ने नगर के विकास, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा राज्यपाल से महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने राज्यपाल को प्रस्तावित मां गार्गी घाट परियोजना की जानकारी भी दी और सांध्य आरती में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हल्द्वानी-काठगोदाम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति से भी राज्यपाल को अवगत कराया गया।

उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास और नागरिकों के हित में किए जा रहे कार्यों पर राज्यपाल ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए, जो भविष्य की योजनाओं के लिए प्रेरणादायी और उपयोगी साबित होंगे।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत: क्षेत्र पंचायत सदस्य ने निजी खर्च से बनवाया सीसी मार्ग, स्कूली बच्चों व श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत
error: Content is protected !!