ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन उत्तराखंड का अधिवेशन सोमवार को हल्द्वानी में संपन्न हुआ। आमसभा एवं चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से सुरेंद्र कुमार भूटियानी को अध्यक्ष तथा रजत शर्मा को महासचिव निर्वाचित किया गया।

हल्द्वानी के हाईडिल स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित अधिवेशन में रिटर्निंग ऑफिसर एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता बसंत जोशी ने नई कार्यकारिणी के परिणामों की घोषणा की। कार्यक्रम में खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑब्जर्वर एल.आर. वर्मा, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत तथा खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व उपाध्यक्ष एवं उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन के पूर्व महासचिव वीरेश यादव भी उपस्थित रहे।

बैठक में पिछली कार्यकारिणी के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी खेल गतिविधियों पर चर्चा की गई। आमसभा में नैनीताल जिले को राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता तथा पिथौरागढ़ जिले को अंडर-18 राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित करने की मंजूरी सर्वसम्मति से प्रदान की गई।

नव-निर्वाचित कार्यकारिणी

अध्यक्ष: सुरेंद्र कुमार भूटियानी

महासचिव: रजत शर्मा

कोषाध्यक्ष: हिम्मत सिंह

उपाध्यक्ष: शिवराज सिंह, गोपाल सिंह, जगदीश कुमार, विकल्प बावरी

संयुक्त सचिव: राजेश बिष्ट, प्रदीप कोठारी, अल्पना तिवारी, मनमोहन बसेरा

एथलीट कमीशन: सूरज चौधरी, अंजलि गंगवार

कार्यकारिणी सदस्य: अंशुल डांगी, विप्लव कुमार, मनमोहन देव, गणेश ढपोला, पूजा बिष्ट, क्माशी कंडपाल

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भूटियानी ने कहा कि उत्तराखंड में खो-खो खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे।

उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को मंच देने पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एसएसपी एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने श्रद्धालुओं व सहयोगियों को कहा धन्यवाद
error: Content is protected !!