ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

जयपुर। 3 महीने की मासूम बेटी को सर्दी से बचाने के लिए माता-पिता ने रजाई के नजदीक ही हीटर जलाया , लेकिन उन्हें क्या पता था यह हीटर पूरे परिवार को ही मार डालेगा। हीटर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।

आग लगने से पूरे घर में यह आग फैल गई। साथ ही रजाई को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया देखते-देखते ही माता-पिता के बीच में सो रही मासूम और उसके परिजन जिंदा जल गए ।

इस घटना में 3 महीने की बेटी और पिता ने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया था। अब आज तड़के मां ने भी दम तोड़ दिया।‌ घटना राजस्थान के अलवर जिले में स्थित शेखपुरा थाना इलाके के मूंडाना गांव की है।

ठंड से बचने के लिए किया था मौत का जुगाड़

पुलिस ने बताया दीपक और संजू ने करीब 2 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों मुंडाना गांव में रह रहे थे । 3 महीने पहले ही बेटी हुई थी । पूरा परिवार बेटी को पाकर खुश था। गांव में सर्दी अधिक पडने के कारण कुछ दिन पहले ही दीपक बाजार से एक नया हीटर खरीद कर लाया था।‌ वह अक्सर रात के समय रजाई के नजदीक जलाया जाता था ताकि बेटी को गर्माहट मिल सके और वह सर्दी में बीमार नहीं हो।

माता-पिता के बीच में सो रही थी बेटी

शुक्रवार रात भी इसी तरह से हीटर जलाया गया था।‌ बेटी के दोनों तरफ माता और पिता सो रहे थे । अचानक देर रात करीब 2:00 बजे हीटर में आग लग गई और पूरा परिवार उससे झुलस गया।‌ शुक्रवार देर रात ही दीपक और उसकी 3 महीने की बेटी ने दम तोड़ दिया।‌

दोनों करीब 90 फ़ीसदी तक झलस गए थे और लगभग राख में बदल चुके थे। उसके बाद संजू को अस्पताल भर्ती कराया गया । संजू भी करीब 80 फ़ीसदी तक झुलस गई थी और आज सवेरे उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार के तमाम लोग और पूरा गांव सदमे में है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट—चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी, ड्रोन से नजर और सघन चेकिंग-फ्रिस्किंग, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस बल को किया ब्रीफ व कराया फ्लैग मार्च, चेतावनी- चुनाव की आड़ में हुड़दंग, धमकी या अराजकता की कोशिश की तो कार्यवाही तय

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.