ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़। नगर के भदेलवाड़ा स्थित बरातघर मैदान में आयोजित मेले के दौरान मंगलवार देर शाम महिलाओं के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

बच्चों को झूला झुलाने के दौरान शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

मारपीट से मेले में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने महिलाओं को उकसाया, जिससे विवाद और बढ़ गया। झगड़ते-झगड़ते दोनों गुट टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे तक पहुंच गए, जहां भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और शहरभर में इसकी चर्चा है।

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि महिलाओं के बीच आपसी विवाद हो गया था, जिसे पुलिस ने समय रहते शांत करा दिया। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जॉन्स नैनीताल ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 1-0 से हराया

You missed

error: Content is protected !!