ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: वाटर कूलर लगाने के एवज में 20 हजार घूस लेते धरा गया जूनियर इंजीनियर

काशीपुर। जसपुर विकासखंड क्षेत्र में वाटर कूलर लगाने के कार्य के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय के जूनियर इंजीनियर (जेई) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर पर भी 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। उनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जसपुर क्षेत्र के एक पंजीकृत ठेकेदार ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वाटर कूलर लगाने के कार्य के बदले जेई विवेक कुमार 20 हजार रुपये और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को हल्द्वानी सेक्टर की विजिलेंस टीम ने एसपी के निर्देशन में ग्राम कुंडा में कार्रवाई करते हुए जेई विवेक कुमार को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर मौके पर नहीं मिले। उनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस टीम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!