ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल पुलिस ने 02 गुमशुदा बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द, लौटाई चेहरे की मुस्कान

नैनीताल। भीमताल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना भीमताल में अपनी नाबालिक पुत्री के दिनांक 26.12.2023 को समय 10 बजे घर से स्कूल के कागजात बनाने के लिए भीमताल जाने व देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी।

दूसरे मामले में दिनांक 27.12.23 को भीमताल निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिक बालिका के दिनांक 26.12.23 को समय 12.30 बजे घर से भीमताल जाने व देर शाम तक घर वापस न आने के सम्बन्ध में थाना भीमताल में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष भीमताल  जगदीप नेगी को शीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जिस पर तत्काल उ0नि0 भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम द्वारा काफी ढूंढ खोज के उपरांत उक्त दोनों गुमशुदा बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

दोनों बालिकाओं के शीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु उनके परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया गया।

पुलिस टीम

1.उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी

2.उ0नि0 सिमरन

3.म0का0 विनीता

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.