ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी। भू-कानून की मांग को लेकर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एसडीएम हल्द्वानी को एक ज्ञापन दिया गया, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट और विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आज भू कानून लागू करने को लेकर राज्यपाल ज्ञापन भेजा गया।

इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा उत्तराखंड में भू कानून की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन कर रहे युवाओं के साथ है। 

उन्होंने कहा की सरकार बताए कि सिडकुल के अंदर कितने प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार दिया गया..और सरकार शपथ पत्र जारी करे, कांग्रेस मूल निवास को लेकर सदन में भी सरकार से सवाल करेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव की अधिसूचना जारी, 1 अक्टूबर को हरमिटेज भवन में होगा मतदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.