ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जनता की समस्याओं पर गंभीर दिखे मंत्री राम सिंह कैड़ा, कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री (शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन) राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थित अपने कैंप कार्यालय ई-34, जज फार्म में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता की समस्याएं सुनीं। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीषण गर्मी और उमस के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में भूमि, पेयजल, सड़क, नगर निगम, राजस्व, विद्युत तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। कई मामलों में अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान किया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में एसडीएम हल्द्वानी, एसडीएम नैनीताल, एसडीएम धारी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।

कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जनता को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

यह भी पढ़ें :  कारगिल विजय दिवस पर माजकोट के शहीद केवलानंद द्विवेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरगाथा सुन भावुक हुए ग्रामीण

You missed

error: Content is protected !!