ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित“जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”भीमताल की पेयजल समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ लाखन सिंह नेगी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने जल जीवन मिशन की योजनाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और 11 वर्षों से लंबित भूगड़ा पेयजल लिफ्ट योजना को लेकर सौंपा ज्ञापन

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्याओं और विभिन्न पेयजल योजनाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने आवाज बुलंद की है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ लाखन सिंह नेगी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड यशपाल आर्य से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से दोनों नेताओं ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी इन महत्वपूर्ण मुद्दों को राज्यसभा में उठाने तथा केंद्र सरकार के स्तर तक पहुंचाने का अनुरोध किया है।
जल जीवन मिशन की योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत संचालित अधिकांश पेयजल योजनाएं गंभीर अनियमितताओं की भेंट चढ़ गई हैं। उनका कहना है कि योजनाओं में करोड़ों रुपये के कार्यों में अनियमितता और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं।
लाखन सिंह नेगी और मनोज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन तथा अन्य माध्यमों से कई बार सरकार और शासन-प्रशासन को इन मामलों से अवगत कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
उन्होंने मांग की कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत भीमताल विधानसभा में स्वीकृत एवं निर्मित पेयजल योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा जहां भी वित्तीय अथवा निर्माण संबंधी अनियमितताएं सामने आएं, वहां जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
11 वर्षों से लंबित है भूगड़ा पेयजल लिफ्ट योजना
ज्ञापन में भीमताल विधानसभा के धारी ब्लॉक अंतर्गत देवनगर-पलड़ा ग्रामसभा में प्रस्तावित भूगड़ा पेयजल लिफ्ट योजना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह योजना लगभग 11 वर्षों से लंबित है। योजना के निर्माण से दर्जनों ग्राम सभाओं और हजारों ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल सकती है। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं और लगातार इस योजना के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं।
नेताओं का आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में प्रस्तावित यह बहुउद्देशीय पेयजल लिफ्ट योजना वर्तमान में शासन स्तर पर लंबित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता द्वारा लगातार सरकार से योजना को स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
राज्यसभा में मुद्दा उठाने का किया अनुरोध
लाखन सिंह नेगी और मनोज शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से आग्रह किया कि भीमताल विधानसभा की इन दोनों महत्वपूर्ण समस्याओं को राज्यसभा में प्रमुखता से उठाया जाए।
उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाएं किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि सीधे जनता से जुड़ी योजनाएं हैं। यदि राज्य सरकार इन मामलों में अपेक्षित कार्रवाई करने में विफल रहती है तो विपक्ष को इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर संबंधित मंत्रालयों और भारत सरकार के समक्ष रखना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि राज्यसभा में इन मुद्दों को उठाए जाने से केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान भीमताल विधानसभा की पेयजल समस्याओं की ओर आकर्षित होगा और वर्षों से लंबित योजनाओं पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
इस दौरान पूर्व प्रधान दिनेश बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश बिष्ट, कांग्रेस जिला सचिव पुष्कर सिंह बिष्ट, मोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  SIR अभियान की जमीनी हकीकत पर आयुक्त दीपक रावत की नजर, हल्द्वानी के बूथों का किया निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!