ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। कालाढूंगी में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
वीओ:
कालाढूंगी के रामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए बड़ी संख्या में युवा, स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। यात्रा कालाढूंगी मार्केट और नगर की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची।
इस दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगे के साथ लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया। युवाओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।
यात्रा में भाजपा नेता मनोज पाठक ने भी सहभागिता की और युवाओं व आमजन का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कालाढूंगी की सड़कों पर लहराते तिरंगे ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना साफ तौर पर नजर आई।

यह भी पढ़ें :  चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
error: Content is protected !!