ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी में युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली का किया आयोजन

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कालाढूंगी में भी युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया और क्षेत्रवासियों को आजादी के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा कालाढूंगी क्षेत्र गूंज उठा। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों ने माहौल को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

युवाओं की यह तिरंगा यात्रा कालाढूंगी बाजार के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक युवाओं का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर पालिका परिसर पहुंची, जहां मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव और सम्मान का पर्व है। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को आज पूरा देश श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है।

युवाओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की वजह से आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उनके बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान भी किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान कालाढूंगी में दिखाई दिया देशभक्ति का यह उत्साह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और मजबूत करता नजर आया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर हिट एंड रन: कार की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; कार सवार फरार

You missed

error: Content is protected !!