ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हल्द्वानी में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सहभागिता करते हुए देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के बलिदान को याद करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का दिन है, जिन्होंने मां भारती की स्वतंत्रता, रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान की बदौलत आज हम एक स्वतंत्र, सशक्त और समृद्ध भारत में सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं। राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए शहीदों का त्याग सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के भाव से पूरा माहौल सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रहित में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री मोहन पाठक, कौस्तुभानंद जोशी, प्रदीप बिष्ट, पंकज खत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस की संध्या को देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना से भर दिया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!