ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने गैस की कालाबाजारी करने वालों के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

भारी मात्रा में भरे सिलेंडर व रिपेयरिंग उपकरण किये जब्त 

हल्द्वानी। आज पुरानी स्टील फेक्ट्री , कमलुवागंजा हल्द्वानी के पास एक गेट बंद बाउंड्री परिसर के अंदर बाई तरफ बांस की लड़की से बनी लगभग 9×8 की झोपड़ी/परिसर में अवैध रुप से रखे 16 घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 कि. ग्राम), 01 गैस रिफलिंग हैंडपंप मय रेगुलेटर पाईप सहित, 2 छोटे गैस सिलेंडर ( प्रत्येक 05 कि.ग्राम), एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 01 टी नोजल रेगुलेटर पाईप सहित, 02 इलेक्ट्रॉनिक कांटे बरामद हुए।

प्रवर्तन दल को आते देख वहा उपस्थित 02 व्यक्तियों में से 01 व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मौके से पकड़े गए 01 व्यक्ति जिसने अपना नाम सौरव सुंदर मटियाली बताया गया, पकड़े गए व्यक्ति से मौके से फरार हुए व्यक्ति का नाम पूछने पर फरार व्यक्ती का नाम खुशाल सिंह बर्गली बताया गया।

घरेलू गैस सिलेंडरों से की जा रही गैस रिफलिंग के जुर्म में मौके पर मौजूद व्यक्ति सौरव सुंदर मटियाली एवम फरार व्यक्ति खुशाल सिंह बर्गली के विरुद्ध थाना मुखानी में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत अभीयोग पंजीकृत कराया जा रहा है।।

उक्त जब्त समस्त गैस सिलेंडरों को सुरक्षा की दृष्टि से गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिए जाने तथा उपरोक्त समस्त गैस रिफलिंग उपकरणों को थाना माल सुपुर्द किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

प्रवर्तन दल द्वारा उक्त परिसर के स्वामी श्री दीपक बोरा से पूछने पर परिसर स्वामी द्वारा राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जी को उक्त परिसर किराए पर देना बताया गया ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी फायर सर्विस कर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया भूमि पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.