ब्रेकिंग न्यूज़
भारी बारिश से भीमताल विधानसभा में भारी तबाही, कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मांगा आपदा राहत पैकेजहल्द्वानी: गन्ने के खेतों में छिपा तेंदुआ, बेरीपड़ाव क्षेत्र में दहशत; ड्रोन से सर्च के बाद भी नहीं आया पकड़ में, रातभर गश्त करेगी वन विभाग की टीम, वीडियो…सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मनहल्द्वानी में यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर फूंके प्रतीकात्मक पुतलेनैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग पर भारी मलबा, पुलिस की तत्परता से समय रहते बहाल हुआ यातायात; बड़ा जाम टला

हल्द्वानी। बेरीपड़ाव क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर चौम्वाल और ग्राम पंचायत दुर्गापालपुर परमा में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बी.सी. रजवार मेमोरियल स्कूल परिसर में गुरुवार शाम करीब 8 बजे और शुक्रवार सुबह करीब 6:10 बजे एक बड़े तेंदुए को घूमते हुए देखा गया। तेंदुए के बार-बार आबादी के आसपास दिखाई देने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार इससे पूर्व भी नाथूपुर चौम्वाल, हिम्मतपुर चौम्वाल, हल्दूचौड़ जग्गी, भवानीपुर हरिसिंह, भवान सिंह नवाड़, किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू, भंडारी फार्म, बेरीपड़ाव सरकारी फार्म समेत आसपास के कई क्षेत्रों में तेंदुए की आवाजाही देखी जा चुकी है। वहीं रात के समय जंगली हाथियों के आबादी क्षेत्रों में प्रवेश की घटनाओं ने भी ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

ग्रामीणों ने खुद चलाया सर्च अभियान

तेंदुए के स्कूल परिसर के आसपास देखे जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन से मदद मांगी। इसके बाद उन्होंने स्वयं ग्रामीणों के साथ विद्यालय परिसर, आसपास के आंतरिक मार्गों और आवासीय क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया।

क्षेत्र में चारों ओर गन्ने के खेत और घनी झाड़ियां होने के कारण तेंदुए को तलाशना वन विभाग और ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी सर्चिंग कराई, लेकिन तेंदुआ अभी तक ड्रोन अथवा मैनुअल सर्च में नजर नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ गन्ने के घने खेतों में कहीं छिपा हुआ है।

सुबह से छकाता रहा तेंदुआ, शाम को फिर चलेगा सर्च ऑपरेशन

सुबह से वन विभाग और ग्रामीणों की टीम लगातार तेंदुए की तलाश में जुटी रही, लेकिन तेंदुआ टीम की पकड़ में नहीं आया। वन विभाग की ओर से शुक्रवार शाम को एक बार फिर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाने की तैयारी की गई है। घनी झाड़ियों और गन्ने के खेतों में विशेष सतर्कता के साथ तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

इस बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने तेंदुए और जंगली हाथियों से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर डीएफओ पूर्वी तराई के नाम ज्ञापन वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी को क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में दहशतजदा ग्रामीण मौजूद रहे।

तेंदुए की निगरानी के लिए लगाए गए शक्तिशाली कैमरे

देर शाम वन विभाग की टीम ने तेंदुए की आवाजाही पर नजर रखने के लिए क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर शक्तिशाली कैमरे स्थापित कर दिए हैं। इसके साथ ही वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है।

ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए वन विभाग की ओर से माइक से एनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। ग्रामीणों से रात के समय अकेले घर से बाहर नहीं निकलने, सुनसान रास्तों पर जाने से बचने और बच्चों को विशेष रूप से सुरक्षित रखने की अपील की जा रही है।

वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए रात में भी सर्च अभियान और पेट्रोलिंग जारी रखने का निर्णय लिया है।

लगातार तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर आबादी क्षेत्र से दूर ले जाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल मानसून मैराथन में दौड़ा जोश, जुनून और जज्बा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.