ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। आगामी 2 एवं 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले की टीम के चयन हेतु 13 सितंबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

उत्तरांचल क्षेत्रीय खो-खो संघ के महासचिव रजत शर्मा ने बताया कि नैनीताल जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 13 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवीपुरा, कोटाबाग, नैनीताल में आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों को ट्रायल स्थल पर प्रातः 8:00 बजे रिपोर्ट करना होगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी तथा निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत आने वाले इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।

संघ की ओर से जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें।

यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.