ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सिद्धेश्वर मंदिर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन हुआ नारद मोह का मंचनकुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयी टेबल टेनिस में एमबीपीजी हल्द्वानी का दबदबा, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जीती चैंपियनशिप“खतरा महसूस हो तो चुप न रहें, तुरंत 112 डायल करें”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का छात्राओं को सुरक्षा संदेश SP संचार श्री रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में GGIC नैनीताल की छात्राओं को Dial-112 एवं SOS की दी गई जानकारी “नैनीताल पुलिस 24×7 आपके साथ है—निर्भीक होकर मदद मांगें।”नैनीताल दुग्ध समितियों में चुनाव संपन्न: 238 में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्षखुर्पाताल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, आगामी चुनाव को लेकर बनी रणनीति; जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर

हल्द्वानी। श्री सिद्धेश्वर महादेव रामलीला कमेटी के तत्वावधान में पूज्य नान्तिन महाराज के आश्रम स्थित सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ।

रामलीला के शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों ने पहुंचकर रामलीला मंचन का आनंद लिया।

रामलीला के प्रथम दिवस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

कमेटी के पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इसके बाद श्री गणेश स्तुति प्रस्तुत की गई, जिसके पश्चात रामलीला के प्रथम प्रसंग ‘नारद मोह’ का भावपूर्ण मंचन किया गया।

कलाकारों द्वारा अपनी भूमिकाओं को जीवंत बनाने के लिए शानदार अभिनय प्रस्तुत किया गया। मंचन के दौरान संवाद, अभिनय और धार्मिक प्रसंगों ने दर्शकों को आकर्षित किया। मंदिर परिसर में देर शाम तक रामलीला देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

कमेटी के अनुसार इस वर्ष रामलीला का आयोजन 11 सितंबर से 21 सितंबर तक लगातार 11 दिनों तक किया जाएगा। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन करते हुए भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा और धर्म के संदेश को दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

रामलीला के समापन के अगले दिन 22 सितंबर को हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कमेटी ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से रामलीला के सभी आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संरक्षक राजेंद्र बिष्ट, विनोद जोशी, अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महामंत्री नित्यानंद जोशी, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल, मंत्री प्रकाश बेलवाल, उपाध्यक्ष बी.एस. कुलश्रेष्ठ, नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, मनोज पांडेय, गणेश जोशी, राजेंद्र सिंह नेगी तथा डायरेक्टर गिरीश परगांई सहित कमेटी के तमाम पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे सांसद अजय भट्ट, बोले—भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रासंगिक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.